प्रदेश की राजधानी जयपुर में पुलिस गश्त व्यवस्था को चुनौती देते हुए तीन बदमाशों ने झोटवाड़ा में दो सौ फीट रोड पर मोबाइल शॉप में सोमवार सुबह 5 बजे नकबजनी की वारदात को अंजाम दिया और फिर बाइक पर बैठकर भाग निकले। वारदात कर बदमाश नकदी, मोबाइल फोन व रिचार्ज कूपन चुराकर ले गए।
चोरी की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्डिंग हो गई। जिसमें बदमाश बेखौफ नजर आ रहे है। उन्होंने तीन बार में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह दुकान पहुंचने पर दुकान मालिक शमशेर खान को नकबजनी का पता चला तब झोटवाड़ा थाने में सूचना दी।