फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा बेचने वाली महिला ऐसे आई पकड़ में, स्टील की केतली में मिला ये सामान

Wed, 13 Dec 2017 06:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुलिस ने आज मादक पदार्थ की तस्करी कर रही महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से स्टील की केतली में रखा लगभग 610 ग्राम गांजा जब्त किया गया है।
विज्ञापन


पूरा मामला राजस्थान के अजमेर जिले के रामगंज थाना इलाके से जुड़ा हुआ है। कार्यवाहक थानाधिकारी युनूस अली ने बताया कि साधु बस्ती क्षेत्र में गांजा बेचे जाने की सूचना मिली। इस पर वह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। यहां एक महिला गांजा बेचती मिली। महिला को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो उसने अपना नाम सरिता सिसोदिया बताया, जो कि हनुमानगढ़ के रावतसर की रहने वाली है। महिला यहां किराए के मकान में रह रही है।

महिला के कब्जे से 610 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मुख्य तस्करों की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें