फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में सो रहे थे पति-पत्नी, रेंगते हुए आया अजगर और मचा हड़कंप

Thu, 24 Aug 2017 06:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
महिला के बालों में लिपटा था यह अजगर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
यह एक अजीब वाकया है। पति के साथ कमरे में सो रही पत्नी को आधी रात को कुछ सरसराहट महसूस हुई। नींद में ही पति को जगाते हुए एक बार देखने को कहा। नींद में पति ने लाइट जलाकर देखा तो पत्नी की चोटी में बालों के बीच अजगर लिपटा हुआ था।
विज्ञापन


यह देख पति की सांसें ऊपर-नीचे हो गई। वह बदहवास हो गया। इसके बाद हल्ला मचने पर परिवार वालों में भी हड़कंप मच गया। इसके बाद किसी तरह पति ने पत्नी के बालों में उलझे करीब तीन फीट लंबे अजगर को हटाया और फिर एक स्टील की टंकी में डालकर उसे दूर जंगल में छोड़कर आए और राहत की सांस ली।

यह रोंगटे खड़े करने वाला वाकया है राजस्थान में अजमेर जिले की पुष्कर नगरी में छोटी बस्ती इलाके का। जहां रहने वाले कौशल व उनकी पत्नी भावना मकान की पहली मंजिल पर कमरे में सो रहे थे। आज तड़के करीब साढ़े तीन बजे भावना को पीठ पर कुछ सरसराहट महसूस हुई। इससे गहरी नींद में सो रही भावना की आंख खुली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने खुद को संभाला और फिर पत्नी को अजगर के .......

भावना ने पति कौशल को जगाते हुए कहा कि शायद उसके बालों में छिपकली घुस गई। जरा देखकर निकाल दो। ज्योंही कौशल ने लाइट जलाकर बालों की तरफ देखा तो उसकी सांस रुक गई। महिला की चोटी के जूड़े में करीब 3 फीट लंबा अजगर सांप लिपटा हुआ था। अजगर को देखकर पति कौशल के भी हाथ-पैर फूल गए।

लेकिन उसने खुद को संभाला और फिर पत्नी को अजगर के चोटी में लिपटे होने की बात बताए बिना कमरे के बाहर ले आया। तब तक आवाज सुनकर घर वाले भी जाग गए। जब हकीकत पता चली तो अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद सबने मिलकर चोटी में लिपटे अजगर को काबू में कर बाहर निकाला और जंगल में छोड़ आए।

पूरे वाकये के बाद भी दंपती और उनके परिजन यह नहीं समझ सके कि मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे तक अजगर कैसे घुस आया और चोटी के चारों तरफ कुंडली मारकर लिपट भी गया। यह खबर आसपास के इलाके में भी चर्चा में रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें