ट्रेन में सफर कर रहे भाई बहन का बीच राह साथ छूट गया। चलती ट्रेन से संतुलन बिगड़ने पर नीचे बहन गिरी और उसे बचाने की कोशिश में चचेरा भाई भी गिर गया। पलक झपकते ही दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए।
देखते ही देखते उनकी जिंदगी से सांसों का साथ छूट गया। इस दर्दनाक हादसे को देखकर वहां मौजूद यात्रियों की रुह भी कांप उठी। सूचना पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस ने दोनों शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। यह दर्दनाक वाकया है राजस्थान में अलवर जिले का। जहां में पड़ीसल के पास न्यू भुज बरेली एक्सप्रेस में सफर कर रहे दो भाई-बहनों की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हादसे की शिकार निधि गुप्ता और उनका चचेरा भाई सचिन गुप्ता अलवर शहर में लादिया मोहल्ले के रहने वाले थे। वे बरेली से लौट रहे थे।
गिरते देख भाई ने आगे बढ़ाया हाथ और फिर...
मदद को आगे आए पड़ोसी
- फोटो : Demo pic
घाटला स्टेशन के पास अचानक किसी ने चेन पुलिंग कर दी। इससे ट्रेन की रफ्तार अचानक थम गई। इस बीच ट्रेन में मौजूद निधि का संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़ी। बहन को गिरते देखकर चचेरे भाई सचिन ने हाथ थामने की कोशिश की।
इस चक्कर में वह भी संतुलन खो बैठा और ट्रेन से गिर पड़ा। इससे दोनों भाई बहन की मौत हो गई, लेकिन इस बीच ट्रेन में सवार निशा का सात वर्षीय बेटा आदर्श बिलख पड़ा। मां और मामा से बिछुड़कर वह रोने लगा।
उसे पुलिस ने अलवर स्टेशन पर उतारा। शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि निधि अपने पति से अलगाव के बाद अलग रहती थी। वह मानसिक रूप से परेशान थी।