फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में किया था ये गलत काम, अब जिंदगी बीतेगी जेल में

Fri, 01 Sep 2017 07:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दलित नाबालिग युवती से जबरन दुष्कर्म करने के मामले में एससी एसटी कोर्ट ने फैसला सुनाया। न्यायाधीश बृजमाधुरी शर्मा ने आरोपी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 50 हजार रुपए जुर्माने से दण्डित किया।
विज्ञापन


एससी एसटी कोर्ट के विशेष लोक अभियोजक पंकज जैन ने बताया कि अजमेर के सावर थाना क्षेत्र के सादरी गांव में 9 फरवरी 2014 को 14 वर्षीय दलित नाबालिग युवती के साथ गांव के ही देवराज गुर्जर ने खेत में जबरन दुष्कर्म किया। नाबालिग  इस दौरान कांटों से जख्मी भी हो गई थी। नाबालिग ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सावर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी देवराज को गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ अदालत में चालान पेश किया गया। सभी गवाह और दस्तावेज अदालत के समक्ष पेश किए। इसके आधार पर न्यायाधीश बृजमाधुरी शर्मा ने आरोपी देवराज को आजीवन कारावास और 50 हजार रूपए के जुर्माने से दण्डित किया।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें