सीकर जिले के फतेहपुर कस्बे में आज शाम लोक परिवहन सेवा की बस ने एक जने की जान ले ली।
जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार मृतक पंजाब का रहने वाला विक्रम था। कोतवाली पुलिस ने बताया कि वह कस्बे से ऑटो में सवार होकर फतेहपुर से सीकर की ओर जा रहा था। इसी दौरान लोक परिवहन सेवा की बस जयपुर की ओर से बीकानेर की तरफ जा रही थी। सरदारपुरा स्टैंड के पास तेज रफ्तार बस ने सामने से ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार पंजाब के अबोहर निवासी विक्रम की मौत हो गई। ऑटो चालक फतेहपुर के साईं मोहल्ला निवासी जाकिर गंभीर घायल हो गया, जिसका अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।