फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP MLA तिवाड़ी ने थाने में की पार्टी मीडिया सेल की शिकायत

Wed, 07 Jun 2017 04:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
घनश्याम तिवाड़ी - फोटो : file photo
विज्ञापन
भाजपा में बागी तेवर दिखाने वाले एमएलए घनश्याम तिवाड़ी ने अपनी ही पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए जालूपुरा थाने में लिखित परिवाद दिया है। उधर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी का कहना है कि तिवाड़ी का मामला केंद्रीय अनुशासन समिति के स्तर पर पैंडिंग है और वह जल्द ही कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


शिकायत में तिवाड़ी ने कहा है कि भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ की ओर से बनाए व्हाट्सअप ग्रुप मेें उनके खिलाफ टिप्पणियां की गई हैं। इनसे नाराज तिवाड़ी बुधवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ जयपुर के जालूपुरा पुलिस थाने पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने के लिए थानाप्रभारी लिखमाराम को लिखित परिवाद दिया। पुलिस के मुताबिक परिवाद में विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने बताया कि भाजपा मीडिया सेल मोबाइल नंबर 9116720313 पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भाजपा के अन्य कामों को लेकर मैसेज डाला करता है। इस ग्रुप में भाजपा के कार्यकर्ता जुड़े हैं और ये मैसेज प्रदेश में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को भेजे जाते हैं।

तिवाड़ी ने कहा कि इस ग्रुप में 20 मई से लेकर अब तक उनके खिलाफ कई मैसेज चलाए गए। इनमें अखबार की कटिंग पर पुराने फोटो के साथ लिखा था कि मुझे मंत्री नहीं बनाया इसलिए मैं कर रहा हूं बगावत, मंत्री बनाओ तो नहीं करुंगा बगावत जैसे मैसेज भेजे गए हैं। उनका कहना है कि ऐसे मैसेज देखकर लगता है कि ये जैसे राजस्थान के प्रमुख अखबारों की कटिंग हैं, लेकिन एेसी खबरें कभी प्रकाशित ही नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुशासन समिति ही करेगी तिवाड़ी पर कार्रवाई - परनामी

भाजपा मुख्यालय में अशोक परनामी
तिवाड़ी ने मीडिया प्रकोष्ठ पर आरोप लगाया कि इस तरह के मैसेज से उनकी छवि खराब हुई है। उन्होंने इस तरह के मैसेज को फर्जी और मनगढ़ंत बताया है। उनका कहना है कि ये मैसेज उन्हें अपमानित करने के लिए चलाए गए हैं। तिवाड़ी का यह भी आरोप है कि पिछले साल होली समारोह की तस्वीरों के साथ ये फर्जी मैसेज बनाए गए हैं। 

दूसरी तरफ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने मीडिया से कहा कि तिवाड़ी के खिलाफ मामला केंद्रीय अनुशासन समिति में विचाराधीन है। तिवाड़ी के खिलाफ कार्रवाई का समिति ही कोई निर्णय करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें