फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईएन ने फोटो खींची और इस काम के लिए मांगी रिश्वत, धरा गया

Mon, 26 Feb 2018 06:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
bribe
विज्ञापन
एक घूसखोर जेईएन आज रंगे हाथों पकड़ा गया। भृष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने विद्युत निगम के कनिष्ठ अभियंता को सात हजार रुपए की रिश्वत लेते दबोच लिया।
विज्ञापन


मामला सीकर का है, जहां जेईएन ने ये रिश्वत वीसीआर नहीं भरने की एवज में ली थी। एसीबी के सीआई हवासिंग ने बताया कि बगड़ थाना इलाके के मालीगांव निवासी विजयसिंह धानक के घर का बिजली का बिल जमा नहीं होने के कारण कनेक्शन काट दिया गया था। इसके बाद उसने खंभे से सीधा तार जोड़ लिया और बिजली चोरी करने लगा। इसकी बगड़ में कार्यरत जेईएन अनिल कुमार ने फोटो खींच ली और विजयसिंह को वीसीआर भरने की चेतावनी दी। उसने वीसीआर नहीं भरने के एवज में आठ हजार रुपए की रिश्वत मांगी। इस पर उसने एसीबी में शिकायत की।
विज्ञापन


शिकायत में सौदा सात हजार में तय हुआ। आरोपी जेईइन ने विजय सिंह को सोमवार को रुपए लेकर बुलाया। उसने जैसे ही रुपए जेईइन अनिल को दिए एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को मंगलवार को एसीबी कोर्ट जयपुर में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें