फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WhatsApp बना जी का जंजाल, ग्रुप से लेफ्ट हुई युवती तो मिलने लगी ऐसी धमकियां

Tue, 02 Jan 2018 02:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
WhatsApp - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर एक पब्लिक ग्रुप से लेफ्ट होना 18 साल की एक लड़की के लिए जी का जंजाल बन गया। करीब एक साल तक गंदे और धमकी भरे मैसेज से तंग आकर ग्रुप से लेफ्ट होने वाली युवती को आखिरकार मदद के लिए पुलिस तक पहुंचना पड़ा। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 18 वर्षीया पीड़िता युवती राजधानी जयपुर के सेक्टर 3, विद्याधर नगर इलाके की रहने वाली है। उसने कल एक आईटी एक्ट व अन्य आपराधिक धाराओं के तहत एक मुकदमा विद्याधर नगर थाने में दर्ज करवाया।

जिसमें बताया कि दिसंबर, 2016 में उसे व्हाट्सएप पर बने एक पब्लिक ग्रुप में जोड़ लिया गया।इस व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील और आपत्तिजनक अभद्र मैसेज आने लगे। इस पर युवती इस व्हाट्सएप ग्रुप से लेफ्ट हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लेफ्ट होने के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा

व्हाट्सएप्प - फोटो : Self
पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरिफ और निसार नाम के दोनों आरोपी युवक उसके मम्मी और पापा के मोबाइल नंबरों पर मैसेज करने लगा।


पीड़िता युवती के मम्मी-पापा और भाई के फेसबुक प्रोफाइल पर भी मैसेज टैग करने लगे। आरोपियों ने उसका पीछा कर परेशान करना नहीं छोड़ा। 3 दिसंबर को सुबह से मोबाइल पर अश्लील एमएमएस भेजने लगे। साथ ही, बदनाम करने की धमकियां देने लगे।

इससे परेशान होकर युवती अपने परिजनों के साथ विद्याधर नगर थाने पहुंची। जहां उसने आरिफ—निसार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। मामले की जांच थानाप्रभारी चिरंजीलाल को सौंपी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें