फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो फैक्ट्री से निकला पर घर नहीं पहुंच सका...

Sat, 28 Oct 2017 01:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मोर्चरी के बाहर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलवर भरतपुर मार्ग पर गोयल पेट्रोल पंप के समीप एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को शुक्रवार देर रात टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक राहुल सिंह राजपूत निवासी अलीगढ़ हाल निवासी कर्मचारी कॉलोनी अलवर एमआईए स्थित फैक्ट्री में से काम कर अपने घर वापस लौट रहा था कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई। जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य चिकित्सालय लाया गया।
विज्ञापन


एनइबी थाना के सहायक उपनिरीक्षक सूबे सिंह ने बताया कि सूचना मिली पेट्रोल पंप के पास किसी बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है जिसमें बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई है। मृतक राहुल सिंह एमआईए स्थित नांगल वाला फैक्ट्री में काम करता था, वह कल देर रात काम करके अपने घर लौट रहा था कि दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य चिकित्सालय लेकर आए, जहां मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें