फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी शादी की तैयारी में था NRI सिख, स्वदेशी युवती ने रची ये खौफनाक साजिश

Thu, 16 Nov 2017 03:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
एनआरआई की हत्या - फोटो : SELF
विज्ञापन
तीसरी शादी रचाने के इरादे से स्वदेश आए एक एनआरआई खौफनाक साजिश में फंस गया। स्वदेश पहुंचने पर उसकी मुलाकात एक स्थानीय युवती से हुई। इस पहली मुलाकात के अगले दिन एनआरआई मृत मिला।   
विज्ञापन


यह सनसनीखेज मामला है राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले का। जहां पुलिस ने हॉलैंड से आए एनआरआई हरदीप सिंह जटसिख की जघन्य हत्या के मामले में 30 वर्षीय कमलजीत कौर, प्रदीप सिंह व मंगा सिंह उर्फ मनप्रीत को गिरफ्तार किया है। साजिश के मास्टरमाइंड के रूप में सुरेंद्र सिंह उर्फ छिंदा व अन्य लोगों को नामजद किया है। ये सब फरार है।

युवती ने उसे फोन कर बुलाया था, ज्योंही की मुलाकात हुई तभी....

हमला कर बदमाशों ने की हत्या - फोटो : Demo pic
पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय एनआरआई हरदीप सिंह लंबे अरसे से हॉलैंड में रह रहा था। वह मूल रूप से श्रीगंगानगर में 31 एमएल मुकलावा का रहने वाला था। यहां उसकी कई जगह  बेशकीमती प्रोपर्टीज हैं। हरदीपसिंह की पहली पत्नी पैतृक गांव में रहती है। जिससे उसके एक संतान है।

वहीं दूसरी पत्नी हॉलैंड में रहती है। बताया जा रहा है कि वह तीसरी शादी करना चाहता था।  जानकारी के मुताबिक, हरदीप सिंह 11 नवंबर को शाम करीब साढे़ 6 बजे अपनी कार से 9 आरबी (गजसिंहपुर) के पास पहुंचा। जहां आरोपी युवती ने उसे फोन कर बुलाया था। हरदीप जैसे ही युवती से मिलने पहुंचा तो वहां पहले से घात लगाए हथियार और डंडों से लैस युवकों ने उस पर हमला बोल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसके बाद हमलावर उसे वहीं छोड़कर भाग गए। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचा। बाद में गंभीर हालत में हरदीपसिंह को गजसिंहपुर से श्रीगंगानगर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान हरदीप सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रेमप्रसंग का जाल बिछाकर मिलने बुलवाया

हरदीप सिंह और युवती की मुलाकात - फोटो : Vishnu Sharma
एसपी हरेंद्र महावर के मुताबिक हरदीप सिंह के भाई जसविंदर सिंह की रिपोर्ट पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पड़ताल शुरू की। तकनीकी पड़ताल और मुखबिर से मिले सुराग के आधार पर जानकारी मिली कि कुछ लोगों ने युवती के जरिए प्रेमप्रसंग का झूठा जाल बिछाकर हरदीप सिंह को मिलने के बहाने बुलवाया।

यहां पहले से मौजूद बदमाशों ने हमला कर हर​दीप​ सिंह की हत्या कर दी। हमलवार बाइक और कार में सवार थें। हत्या की वजह नामजद सुरेंद्र सिंह उर्फ छिंदा के पकड़े जाने पर सामने आएगी। वारदात के खुलासे के लिए श्रीगंगानगर एसपी हरेंद्र महावर ने श्रीकरणपुर उपाधीक्षक सुनील के.पंवार, रायसिंहनगर उपाधीक्षक आनंद स्वामी, गजसिंहपुर थानाधिकारी राजाराम लेघा व श्रीगंगानगर कोतवाली थानाप्रभारी नरेंद्र पूनिया समेत अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें