फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवान बना सेना का ये जवान, दो दिन की मासूम बेटी की ली जान

Fri, 17 Nov 2017 08:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
चूरू जिले के तारानगर तहसील के घासला गांव में दहेज का लालची सैनिक इतना हैवान बन गया कि दो दिन पहले जन्मी बेटी को पानी की बाल्टी में डुबोकर मार डाला।
विज्ञापन


तारानगर थाना पुलिस के मुताबिक घासला अगुणा की महिला प्रियंका ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया है कि उसकी शादी 26 नवम्बर 2015 को अशोक पूनिया से हुई थी। शादी के बाद से ही उसे रुपए लाने के लिए आए दिन मारा-पीटा जाता था। इसी दौरान उसे चार दिन पहले प्रसव पीड़ा हुई। इस पर उसे राजगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

बेटी को छीना और किया ये

demo pic
14 नवंबर को उसने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद बीते 15 नवंबर को परिजन उसे घर लेकर आए। आते ही पति अशोक पूनिया ने बेटी को उससे छीन लिया और बाल्टी में भरे पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। उसने विरोध किया तो उसके साथ पति व परिजनों ने जमकर मारपीट की।

आरोप है कि बेटी की हत्या के बाद पिता ने उसका दाह संस्कार भी कर दिया। इसके बाद वह घर से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि अशोक सेना में नौकरी करता है। अब पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें