सीकर के मावंडा इलाके में कनपटी पर पिस्टल लगाकर बाइकसवार से लाखों की लूट का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार बिहारीपुर गांव के रोहतास महाजन शनिवार रात गांव डाबला स्थित अपनी दुकान से बेटे निलेश के साथ घर आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में शहीद कैप्टन महेंद्र सिंह स्मृति स्थल के पास तीन अज्ञात बाइकसवार लोगों ने उसकी बाइक के आगे बाइक लगाकर उन्हें रोक लिया। रोहतास ने बताया कि बदमाशों ने पहले उनकों लाठियों से मारा फिर पिस्टल लगाकर मोबाइल, मोटरसाइकल और दो लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। थानाधिकारी महेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।