फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर दुराचार करने वाले को मिली ये सजा

Tue, 14 Nov 2017 07:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
नानू सिंह रावत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अजमेर के एससी-एसटी न्यायालय ने 15 वर्षीय किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुराचार करने व विषाक्त देने के मामले में फैसला सुनाया है। न्यायाधीश बृजमाधुरी शर्मा ने आरोपी को आजीवन कारावास और 80 हजार रुपए के जुर्माने से दंडित किया।
विज्ञापन


एससी-एसटी न्यायालय के विशेष लोक अभियोजक पंकज जैन ने बताया कि पुष्कर थाना क्षेत्र के छोटी होकरा निवासी नानू सिंह रावत अपनी गांव की ही किशोरी से छेड़छाड़ करता था। जब परिजनों ने विरोध जताया तो वह 5 सितम्बर 2014 को उसे अगवा कर माकड़वाली गांव के जंगल में ले गया।

यहां उसके साथ दुराचार किया और उसे विषाक्त देकर मौत के घाट उतारना भी चाहा। ग्रामीणों की मदद से किशोरी को अस्पताल पहुंचाया गया। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से 8 गवाह और 27 दस्तावेज प्रदर्शित करवाए गए।
विज्ञापन


इसके आधार पर न्यायाधीश बृजमाधुरी शर्मा ने आरोपी को अगवा करने, दुष्कर्म करने सहित विभिन्न धाराओं में दोषी करार देते हुए कठोर आजीवन कारावास और 80 हजार रुपए के जुर्माने से दण्डित करने की सजा सुनाई। आरोपी घटना के बाद से ही न्यायिक अभिरक्षा में चल रहा है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें