फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था कंटेनर, पीछा कर पकड़ा तो चौंकी पुलिस

Sun, 30 Jul 2017 02:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
प्रदेश में बीती देर रात एक कंटेनर पुलिस की नाकाबंदी को तोड़कर भाग रहा था। इस पर मुस्तैद हुई पुलिस ने उसका पीछा कर पकड़ा और तलाशी ली तो चौंक गई। दरअसल, कंटेनर में लाखों रुपए की अवैध शराब के कर्टन भरे हुए थे।
विज्ञापन


घटना राजस्थान के चूरू जिले के रतननगर से जुड़ी हुई है। यहां बीती देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे 52 पर अवैध शराब से भरा कंटेनर यहां से गुजरने वाला है। इस पर पुलिस पूरी तरह यहां मुस्तैद हो गई। इसी दौरान ढाणी डीएसपुरा के पास एक कंटेनर आता हुआ दिखाई दिया। इस पर पुलिस ने जैसे ही कंटेनर के चालक को रुकने का इशारा किया तो वह रुकने की बजाय कंटेनर को तेज गति से भगाने लगा। ये देख पुलिस ने पीछा करते हुए कंटेनर को एक ढाबे पर से जब्त कर लिया। हालांकि, कंटेनर चालक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने बताया कि कंटेनर में पंजाब निर्मित शराब के 532 कर्टन भरे हुए मिले हैं जिसे जब्त कर लिया गया है। शराब की कीमत करीब 25 लाख रुपए है। बताया जा रहा है कि अवैध शराब की यह खेप पंजाब से गुजरात सप्लाई के लिए ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें