अलवर जिले में तस्करी संबंधी अपराधों रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ अभियान के दौरान मालाखेड़ा थाना पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार को एक युवक को अवैध गांजे रखने के मामले में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी की कार से करीब तीन लाख रूपये कीमत का 53 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। जो तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक अलवर राहुल प्रकाश ने बताया कि वृताधिकारी ग्रामीण सांवरमल नागौरा के निर्देशन में थानाधिकारी मालाखेड़ा और जाब्ते ने नाकाबंदी कर आरोपी लखन सिंह जाट को पकड़ा। 26 वर्षीय लखन सिंह अलवर जिले में मालाखेड़ा स्थित निठारी गांव का रहने वाला है। आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक कट्टे में भरा करीब 53 किलो अवैध गांजा मिला।आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।