अलवर जिले के टपूकड़ा में शुक्रवार रात पति पत्नी के बीच हुई अनबन ने खूनी रूप ले लिया। पत्नी की कहासुनी से नाराज पति ने उनकी कनपटी पर गोली मार दी। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई और पति वहां से फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक टपूकड़ा थाना क्षेत्र के मायापुर गांव में आपसी कहासुनी को लेकर गुस्साए एक पति ने अपनी पत्नी के सिर में गोली मार दी जिससे पत्नी रसमीना की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची तो टपूकडा थाना पुलिस ने शव को टपूकड़ा सीएससी मोर्चरी में रखवाया जबकि आरोपी पति की तलाश की जा रही है। उपनिरीक्षक धारासिंह ने बताया कि मामला थाना इलाके में जफरू (32) ने देर रात को अपनी पत्नी रश्मीना (28) की कनपटी पर गोली मार कर हत्या कर दी।
प्रारिम्भक जांच में सामने आया है कि आरोपी जफरू को अपनी पत्नी पर किसी से अवैध संबंध होने का शक था जिसके चलते वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी फरार है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने टपूकडा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतका के पीहर पक्ष को सूचना दी। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा। मामले को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है।