फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने दी पति की हत्या की सुपारी, प्रेमी के साथ बिताना चाहती थी Life

Fri, 03 Nov 2017 06:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रेमी के साथ जिंदगी बिताने की चाह में एक महिला ने अपने पति के खून से हाथ रंग लिए। महिला के प्रेमी ने उसके पति का कत्ल करने के लिए सुपारी दी थी। 
विज्ञापन


आरोपियों ने हत्या को हादसे का रूप देने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने पूरी घटना का पर्दाफाश कर दिया। दरअसल, अलवर जिले के नोगांवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत खरखड़ी गांव में मुकेश जांगिड़ की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी उर्मिला उर्फ मुन्नी, उसके प्रेमी सुरेश जांगिड़, साथी मुबारिक और आसम को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों ने हत्या को हादसे का रूप देने का प्रयास किया। उन्होंने मुकेश की मौत बिजली के करंट से होने की बात कही। पुलिस ने इस मामले की मर्ग दर्ज की थी। दूसरी तरफ मृतक के भाई सीताराम ने 6 अक्टूबर को इस्तगासे से भाई की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

घर पर किया मर्डर और खेत में फेंक दी लाश

murder
पुलिस ने उर्मिला से पूछताछ की गई तो उसके सुरेश जांगिड़ से अवैध संबंध की बात सामने आई।  इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी उर्मिला समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि मृतक पत्नी और उसके प्रेमी के अवैध संबंधों के बीच में आ रहा था। इसको लेकर मुकेश और उसकी पत्नी का विवाद होता था। वह पत्नी के साथ मारपीट करता था। 

इसके बाद  उर्मिला ने योजना बना कर पति की हत्या की प्लानिंग की। प्रेमी सुरेश ने मुबारिक और आसम को दो लाख रुपए सुपारी दी गई। इन चारों ने मुकेश का घर पर मर्डर किया गया। इसके बाद उसके शव को आसम खान पुत्र अब्दुल गफूर के खेत के पास पटक दिया और उसकी मौत  बिजली के करंट से होने की बात फैला दी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें