फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 गाड़ियों के काफिले के साथ पर्दे में आई हनीप्रीत, ठिकाने बताए और अंधेरे के साये में लौटी

Thu, 12 Oct 2017 08:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
हनीप्रीत (फाइल फोटो) - फोटो : File photo
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम की कथित बेटी और सबसे करीबी हनीप्रीत को लेकर हरियाणा पुलिस उन ठिकानों की तस्दीक करवा रही है, जहां वह फरारी के दौरान ठहरी थी। इसी बीच बुधवार को हरियाणा पुलिस सात गाड़ियों के काफिले में हनीप्रीत को लेकर राजस्थान पहुंची।
विज्ञापन


उसके सुरक्षा दस्ते में करीब तीन दर्जन हथियारबंद पुलिसकर्मी शामिल थे। जानकारी के अनुसार हनीप्रीत को लेकर पुलिस श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ लेकर पहुंची। जहां हनीप्रीत ने उन सभी ठिकानों पर पहचान की जहां वह फरारी के दौरान वह रुकी थी।

इनमें एक लड़कियों का हॉस्टल भी बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक फरारी के दौरान हनीप्रीत राजस्थान में करीब तीन दिन छिपकर रही थी। इनमें पुलिस ने सबसे ज्यादा पूछताछ गुरमीत के गांव गुरुसर मोडिया स्थित पैतृक मकान में की।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

हनीप्रीत को देखने इकट्ठा हो गए लोग

राजस्थान में हरियाणा पुलिस - फोटो : Amar Ujala
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंचकुला एएसपी मनीष मल्होत्रा के नेतृत्व में करीब सात गाड़ियों का काफिला आरोपी हनीप्रीत को लेकर श्रीगंगानगर जिले के लालगढ़ जाटान थाना क्षेत्र के गांव लाधुवाला के निकट गिलों की ढाणी पहुंचा। इस सुरक्षा दस्ते में करीब 40 हथियारबंद पुलिस के जवान शामिल थे।

बताया जा रहा है कि देर रात करीब 1 बजे ठिकानों की तस्दीक के बाद पुलिस की गाड़ियों का काफिला हनीप्रीत को लेकर वापस लौट गया। हरियाणा पुलिस ​के पहुंचने की सूचना से इलाके में हलचल तेज हो गई। गांव वाले हनीप्रीत को देखने के लिए गिलों की ढाणी के पास इकट्ठा हो गए। हालांकि, हनीप्रीत ने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें