फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगवार से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा हार्डकोर अपराधी महेंद्र गोदारा

Tue, 18 Apr 2017 09:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के शेखावटी में गैंगवार की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने अपना जाल बिछाया और करीब तीन दर्जन संगीन मामलों में वांछित महेंद्र गोदारा को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने उसके पास से हथियार भी बरामद किए है। 
विज्ञापन


सीकर के एसपी राहुल बारहट ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि सीकर के फतेहपुर थानाधिकारी महावीरसिंह राठौड़ को खुफिया जानकारी मिली कि चूरू जिले के दुधवाखारा थाना इलाके के गांव सहजूसर में होटल पर महेन्द्र गोदारा अपने साथियों के साथ फतेहपुर में किसी संगीन वारदात को अंजाम देने के लिए हथियार इकट्ठे कर रहा हैं। 

इस पर सीकर और चुरू एसपी ने थानाधिकारी फतेहपुर कोतवाली महावीर सिंह राठौड़, थानाधिकारी भानीपूरा राजवीर सिंह शेखावत, व थानाधिकारी सदर चूरू को सीआई महावीर सिंह राठोड के नेतृत्व में स्पेशल टीम तैयार की। टीम ने महेन्द्र गोदारा को गिरफ्तार कर लिया। गोदारा से दो 315 बोर देशी कट्टा, एक दुनाली 12 बोर, दो 315 बोर जिन्दा कारतूस व आठ एमएम का एक जिन्दा कारतूस बरामद किए है। सूत्रों के अनुसार,सीकर जिले के गैंग लीडर अजय रणवां की हत्या की थी साजिश रच रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें