फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर आनंदपाल का भाई विक्की रिमांड पर, इस मामले में होगी पूछताछ

Wed, 06 Sep 2017 08:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
गैंगस्टर आनंदपाल के भाई विक्की उर्फ रुपेंद्रपाल को एसओजी ने आज कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने उसे 10 के रिमांड पर एसओजी को सौंप दिया। एसओजी पुलिस ने विक्की को कल अजमेर की हाईसिक्यूरिटी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


जहां विक्की अपने बड़े भाई आनंदपाल के एनकाउंटर में शामिल पुलिस इंस्पेक्टर सूर्यवीर सिंह राठौड़ को देखकर भड़क गया और इंस्पेक्टर पर हाथ उठा लिया। अचानक हुए इस हमले से सूर्यवीर सिंह संभले और तब तक वहां मौजूद जेल व एसओजी के जवानों ने विक्की को दबोच लिया। इसके बाद विक्की के खिलाफ जेल प्रशासन ने अजमेर के सिविल लाईंस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया और फिर एसओजी विक्की को लेकर जयपुर आ गई।

इसके बाद विक्की को आज कोर्ट में पेशकर 10 दिन के रिमांड पर लिया। बताया जा रहा है कि कृपाल सिंह नाम के व्यक्ति ने एसओजी में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि फरारी के दौरान आनंदपाल, विक्की और गिरोह के साथियों ने मिलकर उससे लाखों रुपए लूट लिए थे। इसके अलावा रिमांड अवधि में एसओजी विक्की से आनंदपाल सिंह से संबंधित और अन्य वारदातों में उनकी भूमिका के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें