फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक पुत्र व भाजयुमो अध्यक्ष की थाने में पिटाई मामले में पांच पुलिसकर्मी निलंबित

Tue, 13 Jun 2017 08:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
पांच पुलिसकर्मी निलंबित - फोटो : suspend
विज्ञापन
टोंक जिले के कोतवाली थाने में मंगलवार सुबह विधायक अजीत मेहता के पुत्र विशाल और कोटा भाजयुमो अध्यक्ष सम्यक जैन से मारपीट मामले में शाम को पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार निलंबित पुलिसकर्मियों में एएसआई राजपाल सिंह, हैडकांस्टेबल बद्री, कांस्टेबल आरिफ, जितेंद्र व बृजेन्द्र को निलंबित कर दिया गया। अब उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार किसी व्यक्ति ने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट कर दी थी। इस पर टोंक विधायक अजीत मेहता का पुत्र विशाल व सभापति लक्ष्मी जैन के भतीजे तथा भाजयुमो शहर अध्यक्ष सम्यक जैन मंगलवार सुबह पीड़ित को साथ लेकर एफआईआर दर्ज करवाने कोतवाली थाने पहुंचे।

थाने में पुलिसकर्मियों और विधायक पुत्र व अध्यक्ष में किसी बात पर बहस हो गई। आरोप है कि आपसी तनातनी के बाद तैश में आकर पुलिसकर्मियों ने जबर्दस्ती विधायक पुत्र विशाल और भाजयुमो अध्यक्ष सम्यक जैन को हवालात में बंद कर दिया और उनकी डंडों व बैल्ट से मारपीट कर दी। जिसमें उनके गहरी चोटें आई।
विज्ञापन


थाने में मारपीट का पता चलने पर विधायक मेहता और सभापति लक्ष्मी जैन कोतवाली थाने पहुंचे। दूसरी तरफ, घटना के बाद विधायक और पार्टी के समर्थकों में आक्रोश व्याप्त हो गया। टोंक शहर के सैंकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली थाने पहुंच गए। वहां दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर थाने का घेराव कर दिया।

नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया और मुख्य बाजार में जाम लगा दिया। मामला गरमाने पर टोंक एसपी प्रीति जैन, एएसपी अवनीश कुमार शर्मा भी कोतवाली थाने पहुंचे। जहां विधायक और पुलिस अफसरों के बीच वार्ता के बाद पांचों पुलिसकर्मियों को निलंंबित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि इस संबंध में टोंक विधायक मेहता ने सीएम राजे से भी शिकायत की थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें