फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे लेकर दूसरे के नाम पर परीक्षा देने की फिराक में थे, धरे गए

Sun, 02 Jul 2017 08:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित वरिष्ठ अध्यापक सोशल साइंस की परीक्षा में धांधली की फिराक में छह आरोपियों को जयपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत हरमाड़ा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में पांच हरियाणा और एक भीलवाड़ा निवासी है। इनके नाम जयपाल, नरेंद्र सिंह, कबूल, समरपाल, विकास जाखड़ और दीपक बताए जा रहे है। इनमें एक के दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल होने की भी जानकारी सामने आई है। जिसके बारे जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, ये आरोपी प्रतियोगी परीक्षाओं में दूसरे परीक्षार्थियों के नाम से परीक्षा देते थें। इसके बदले में पांच हजार से 15 रुपए प्रति परीक्षा के लेते है। इस गिरोह में और भी सदस्य है। इनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें