फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की युवती ने अजमेर की लेडी डॉक्टर का बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट

Tue, 09 May 2017 05:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
facebook
विज्ञापन
दिल्ली में एक प्राइवेट कम्पनी में नौकरी कर रही युवती ने अजमेर निवासी महिला डॉक्टर का फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया। इस युवती ने डॉक्टर के रिश्तेदारों को उसके नाम से कई मैसेज भेजे। पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


अजमेर में अलवर गेट थानाधिकारी हरिपाल सिंह ने बताया कि कुंदन नगर निवासी डाॅ. रजनी मीणा ने शिकायत देकर बताया कि उसने दिसम्बर 2016 में ही अपना फेसबुक अकाउंट बंद कर दिया, लेकिन अब उसका फर्जी अकाउंट बनाकर उसके रिश्तेदारों और परिचितों से बातचीत की जा रही है। उसके पुराने अकाउंट से चुराई गई फोटो भी फर्जी अकाउंट में इस्तेमाल की गई। जब पूरी जानकारी जुटाई गई तो सामने आया कि दिल्ली के गोकुलपुर निवासी महिला मीनाक्षी उक्त अकाउंट का उपयोग कर रही थी।

मीनाक्षी से पूछा गया तो पहले वह इनकार करती रही, पर बाद में उसने स्वीकार किया कि वह फर्जी अकाउंट बनाकर प्रयोग कर रही है। उसने यह भी बताया कि डाॅ. रजनी मीणा और उसके पति डाॅ. मनोज मीणा की पिछले दो साल से अनबन चल रही है। डाॅ. मनोज उसका दोस्त है और इसीलिए उसने फेसबुक अकाउंट बनाया था। थानाधिकारी सिंह ने बताया कि आरोपिता निजी कम्पनी में अकाउंटेंट के पद पर काम करती है और अविवाहित है। मामले में डाॅ. मनोज मीणा से भी पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें