फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल को कुचलकर फरार डंपर का चालक और मालिक गिरफ्तार 

Thu, 08 Jun 2017 01:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
अलवर जिले में दो दिन पहले नाकाबंदी के दौरान एक पुलिस कांस्टेबल को कुचलकर भाग निकले आरोपी डंपर चालक और मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अलवर राहुल प्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी तालीम तथा सलीम उर्फ बिहारी पुत्र इब्राहीम है। दोनों सगे भाई है। इसमें बड़ा भाई तालीम डम्पर का मालिक है एवं छोटा भाई आरोपी सलीम उर्फ बिहारी डम्पर का चालक है। ये दोनों आरोपी अलवर जिले में थाना चौपानगी इलाके में गांव कारन्डी के रहने वाले है।
विज्ञापन


एसपी राहुल प्रकाश ने बताया कि 6 जून को हैडकांस्टेबल साधूलाल व अवैध जाप्ता के साथ अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाना चौपानकी से रवाना होकर बहादरी नाका पर पहुंचे। तभी एक डंपर आता नजर आया। पुलिस को देखकर डम्पर चालक ने डम्पर को तेजी से जोङिया गांव की तरफ जाने वाले रास्ते पर घुमा दिया। तब सादा वस्त्रों में तैनात कांस्टेबल लालाराम व कांस्टेबल अशोक कुमार ने सरकारी मोटरसाइकिल से लालकोठी पर नाकाबन्दी करवाई। वहीं, पुलिस जीप ने भी डंपर का पीछा शुरु किया। तब नाकाबन्दी कर रहे कांस्टेबलों को कुचल कर जान से मारने की नियत से डंपर चालक ने कांस्टेबल लालाराम पर चढ़ा दिया और उसे कुचलते हुए चला गया। इससे कांस्टेबल लालाराम की मौके पर मौत हो गई। घटनास्थल से आगे निकलकर चालक ने जैक उठाकर पत्थर खाली कर दिए और डम्पर को भगाकर ले गया। 

घटना के बाद एसपी के निर्देशन में एएसपी राजेन्द्र प्रसाद खोथ एवं वृताधिकारी भिवाड़ी सिद्धान्त शर्मा के निर्देशन में थाना भिवाडी सर्किल क्षेत्र के यूआईटी थानाधिकारी, चौपानकी, टपूकड़ा, तिजारा, भिवाड़ी और क्यूआरटी टीम के साथ अलग अलग टीमें गठित की गई। इसके बाद पुलिस ने ड्राइवर और डंपर मालिक का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें