फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पहुंचने से पहले रास्ते में मिली 'मौत' और उसे साथ ले गई

Thu, 09 Nov 2017 04:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन
घर जाने के लिए निकले बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत ने उसे परिजनों से अंतिम मुलाकात का वक्त भी नहीं दिया। घर से पहले मौत ने युवक की एक सड़क हादसे में सांसें छीन ली। उसकी बाइक तेज रफ्तार एक ट्रक की चपेट में आ गई। इससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई।
विज्ञापन


यह सड़क हादसा राजधानी जयपुर के करणी विहार इलाके में बीती देर रात को सिरसी रोड पर हुआ। हादसे का शिकार आरके पुरम, खातीपुरा निवासी गजेंद्र सिंह शेखावत (32) था। कल रात को वह तीजां नगर से बाइक पर अपने घर लौट रहा था। वह पांच नंबर गली से निकलकर सिरसी रोड पर आया।

तभी सिरसी से खातीपुरा की तरफ से आ रहे ट्रक ने गजेंद्र सिंह की बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर गजेंद्र सिंह को एसएमएस हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक जिस ट्रक की चपेट में गजेंद्र की बाइक आई उसमें नमक से भरे कट्टे रखे थे। हादसे की सूचना पर करणी विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तब गंभीर घायल गजेंद्र की जेब में मिले फोन व कागजों से उसके परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें