कोटा में दो दिन पहले चंबल पुलिया से कूदे होमगार्ड के जवान का शव नयापुरा चंबल घाट पर मिला है। होमगार्ड गणेश को दो दिन से लगातार गोताखोर तलाश रहे थे।
जानकारी के अनुसार, जब गोताखोर चंबल घाट पर होमगार्ड गणेश का शव तलाश रहे थे, तभी शुक्रवार सुबह उन्हें चंबल में ही उनका शव दिखाई दिया। इसके बाद गोताखोरों ने उसे निकालकर कुन्हाड़ी थाना पुलिस के सुपुर्द किया। कुन्हाड़ी निवासी गणेश होमगार्ड में नौकरी करता था और बुधवार देर रात को अपनी बाइक चंबल पुलिया पर छोड़कर नदी में कूद गया था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।