वह फसलों की बुवाई के लिए खाद लाने के लिए बाजार गया था। देर रात तक नहीं लौटा तो घर वालों ने सोचा कि कहीं रिश्तेदार के रुक गया हो गया। इसी दौरान आज सुबह ऐसी खबर आई कि हर कोई रोने लगा।
मामला अलवर के एमआईए थाना इलाके में खेडली रोड का है। यहां आज एक जने का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शिवदयाल निवासी खानपुर जाट के रूप में हुई है। मृतक के परिजन विजेंद्र कुमार ने बताया कि कल शाम को शिवदयाल फसल की बुवाई के लिए डीएपी खाद लेने के लिए बाजार गया था। उसके बाद शिवदयाल रात को भी घर नहीं लौटा। ऐसे में परिजनों ने सोचा कि वह किसी रिश्तेदार के घर रुक गया होगा। इसी दौरान आज सुबह सूचना मिली की शिवदयाल खेरली रोड पर मृत अवस्था में पड़ा है।
ये सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। मौके पर पहुंचे परिजनों का कहना है कि इसकी हत्या की गई है, क्योंकि उसके शरीर के एक तरफ चोट के निशान भी हैं। उधर, एमआईए थानाधिकारी पवन चौबे का कहना है कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।