फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने रची दिनदहाड़े लूट की साजिश, इनकी चौकसी से हुई नाकाम

Thu, 09 Nov 2017 06:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
दो बाल अपचारियों ने आज दिनदहाड़े एक व्यक्ति से लूट की साजिश रची। वारदात कर भागे भी, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने ऐसी चौकसी दिखाई कि उन्होंने दोनों बाल अपचारियों को पीछा कर धर दबोचा। यह मामला है राजस्थान के जैसलमेर जिले का। जहां लगातार बढ़ रही नकबजनी की वारदातों के बीच आज दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बड़ोड़ा गांव निवासी कालूसिंह आज दोपहर को एसबीआई बैंक से 2 लाख 60 हजार रूपए की रकम निकालकर अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान कालूसिंह चाय पीने रोड पर एक दुकान पर रुका और चाय पीने लगा। इसी दौरान एक नाबालिग बदमाश वहां पहुंचा और उसने जानबूझकर बिस्किट खाकर कालूसिंह पर थूक दिया। तब गुस्साया कालू सिंह अपने शर्ट पर लगी बिस्कुट हटाने लगा। तभी मौका देखकर दूसरा नाबालिग रुपयों से भरा थैला भाग निकला। यह देखकर कालूसिंह चिल्लाते हुए दोनों लुटेरे बाल अपचारियों के पीछे भागने लगा।

यह देखकर आसपास मौजूद राहगीरों ने कालूसिंह की मदद की और दौड़ते हुए दोनों बाल अपचारियों को धरदबोचा। लूट की सूचना पुलिस को दी। तब मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों से रकम बरामद कर उन्हें पकड़ लिया। मुकदमा दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें