फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्की विजेता चुने जाने का झांसा देकर ठगी, छत्तीसगढ़ से आरोपी गिरफ्तार

Sun, 04 Jun 2017 05:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
fraudulent phone calls - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
मोबाइल नंबरों का लक्की विजेता चुने जाने और ईनाम देने का झांसा देकर 1.67 लाख रुपए हड़पने के मामले में आरोपी को शिवदासपुरा थाना पुलिस ने छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


डीसीपी साउथ योगेश दाधीच ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सत्तूलाल मन्डावी उम्र 25 साल है। वह गांव मूसीकोडा तहसील केशकल जिला कोण्डा गांव छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। शिवदासपुरा निवासी रुपचन्द ने पिछले साल शिवदासपुरा थाने में एक मुकदमा दर्ज करवाया था कि उसके मोबाईल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया और कहा कि मोबाइल कंपनी की ओर से पचास हजार मोबाइल नम्बरों में से आपको भी लक्की विजेता चुना गया है। जिसमें आपको पांच लाख रुपए, एक पलसर मोटर साईकिल पुरस्कार में दी जाएगी। ठग के मोबाईल कॉल पर की गई बातों से पीड़ित रुपचंद झांसे में आ गया और उसने आरोपी के बताए अनुसार उसके खाते में 1 लाख 67 हजार रुपए पंजाब नेशनल बैंक चन्दलाई से जमा करवा दिए। 

मुकदमा दर्ज होने पर थानाप्रभारी दीपक खंडेलवाल के निर्देशन में पड़ताल शुरु हुई। जिसमें साइबर सेल की मदद ली गई तो जानकारी मिली कि जिस खाते में रुपचंद ने जमा करवाए। वह बैंक खाता छत्तीसगढ़ के नक्सली क्षेत्र में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के कानकेर शाखा में है। आरोपी ठग ने इसी ब्रांच से जमा रकम निकालकर हड़पी थी। तब एएसआई जगन्नाथ सिंह के नेतृत्व में कांस्टेबल प्रमोद व बत्तीलाल की टीम को छत्तीसगढ़ रवाना किया गया था। जहां से पुलिस टीम ने आरोपी सत्तूलाल मन्डावी को गांव मूसीकोडा तहसील केशकल जिला कोण्डा गांव छत्तीसगढ़ से धरदबोचा और उसे पकड़कर जयपुर ले आए। यहां थाने में पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें