जयपुर में अज्ञात हथियारबंद बदमाशों द्वारा कैब टैक्सी कार के ड्राइवर को बंधक बना लिया। इसके बाद उसकी कार, मोबाइल फोन और नकदी लूटकर फरार हो गए।
पीड़ित सियाराम के मुताबिक दो अज्ञात युवकों ने गुरुवार देर शाम को उबर एप से टैक्सी बुक करवाई थी। दोनों बदमाशों को परनामी मंदिर, आदर्श नगर के पास टैक्सी मंगवाई। इसके बाद ड्राइवर सियाराम चौधरी ने दोनों युवकों को परनामी मंदिर से बैठा लिया। वे पहले उसे सिंधीकैम्प ले गए। इसके बाद वहां से सीकर चलने के लिए टैक्सी बुक करवा दी।
सियाराम के मुताबिक देर रात को सीकर से आगे चलने के बाद दोनों युवकों ने देर रात करीब साढ़े बारह बजे कार को एक सूनसान जगह पर कार को रुकवाया। इसके बाद एक बदमाश ने कार ड्राइवर सियाराम की कनपटी पर पिस्तौल तानकर पीछे बैठने को कहा।