फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब पकड़ी, ट्रक चालक समेत एस्कोर्ट कर रहे तीन युवक भी गिरफ्तार 

Sun, 11 Jun 2017 03:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
beer - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
बाड़मेर में अवैध शराब तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने शनिवार रात 35 लाख की अवैध शराब से भरा ट्रक जब्त कर लिया। मामले में पुलिस ने ट्रक चालक सहित एक बोलेरो वाहन में इस ट्रक को एस्कोर्ट कर रहे तीन युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


बाड़मेर एसपी डाॅक्टर गगनदीप सिंगला ने बताया कि गिरफ्तार ट्रक चालक मगाराम जाट उम्र 32 साल निवासी सेतराउ, रामसर बाड़मेर का है। इसके अलावा ट्रक की बोलेरो गाड़ी से एस्कोटिंग कर रहे गिरफ्तार आरोपी हनुमानराम जाट निवासी खड़ीन, थाना रामसर, आरोपी किशोर सिंह जाट निवासी खड़ीन, रामसर जिला बाड़मेर है। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा कैलाशदान के निर्देशन में सीओ गुढामालानी रामनिवास सूंडा, रागेश्वरी थानाप्रभारी राजेश कुमार ने मुखबिर की सूचना पर मेगा हाईवे पर नाकाबंदी करवाई थी। तब
विज्ञापन

सिणधरी की तरफ से आ रही लाल रंग की एक बोलेरो व उसके पीछे आ रहे ट्रक को आते देखकर रुकवा लिया। पुलिस ने बोलेरो में सवार तीनों युवकों और ट्रक चालक को पकड़ लिया। 

ट्रक की तलाशी लेने पर विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब रॉयल स्टेज डिलक्स विस्की के 175 कार्टून, सेवन सेंस एक्स्ट्रा ड्राईजिन के 238 कार्टून, नैना प्रिमियम विस्की के 352 कार्टून तथा किंगफिशर प्रिमियम बीयर के 210 कार्टून, कुल 975 कार्टून भरे हुए पाये गये। बरामद अवैध शराब की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रूपये आंकी गई है। इस सम्बन्ध में पुलिस थाना रागेश्वरी ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें