फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की करतूत, दलालों को बेच दी नाबालिग बहन

Tue, 04 Apr 2017 06:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
ह्यूमन ट्रैफिकिंग के आरोप में इंडस्ट्रियलिस्ट गिरफ्तार - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
अलवर जिले के अरावली विहार थाना पुलिस में मानव तस्करी से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दिल्ली से खरीद कर लाई गई नाबालिग लड़की को पुलिस ने बाल कल्याण समिति को सौंपा है। 
विज्ञापन


असम की रहने वाली नाबालिग लड़की ने समिति के सामने दिए अपने बयान में बताया कि करीब 6 महीने पहले उसका मुंहबोला भाई जिम्मी उसे और उसकी 5 सहेलियों को दिल्ली घुमाने के बहाने लेकर आया था जिसके बाद उसने किसी श्याम नाम के शख्स के साथ सौदा करके उन्हें बेच दिया। नाबालिग ने बताया कि श्याम नाम के शख्स ने उन्हें दिल्ली में जिस फ्लैट में ठहराया था वहां पहले से ही और भी लड़कियां रह रही थी, जिनसे वो जबरदस्ती अनैतिक कार्य कराता था।

श्याम ने नाबालिग से को भी इस गलत धंधे में शामिल करने के इरादे से उससे गलत काम कराने की कोशिश की थी जिसका नाबालिग द्वारा विरोध करने पर श्याम ने उसका हाथ तोड़ दिया, जिसके बाद करीब दो महीने तक मासूम के हाथ पर प्लास्टर बंधा रहा।
विज्ञापन


प्लास्टर हटने के बाद श्याम ने नाबालिग को अलवर के काला कुआं क्षेत्र में रहने वाली एक औरत को 40 हजार रूपए में बेच दिया। इस दौरान महिला ने भी नाबालिग लड़की को खूब यातनाएं दी और उससे जबरन घर का काम करवाया। जैसे तैसे पुलिस तक पहुंची नाबालिग ने अपनी पूरी व्यथा बाल कल्याण समिति को सुनाई।

बाल कल्याण समिति ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक से जांच करने और पीड़िता की दोस्तों को भी मुक्त कराने की मांग की है। अरावली विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें