फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुश्मन से लोहा लेंगी इंडियन व यूके आर्मी, पश्चिमी सीमा की ओर रवाना!

Wed, 29 Nov 2017 01:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
यूके सेना के 100 से अधिक सैनिक पहुंचे जयपुर - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
इंडियन आर्मी और यूके आर्मी दोनों मिलकर दुश्मनों के दांत खट्टे करने के लिए तैयार हैं। दोनों आर्मी साथ मिलकर 'अजेय वारियर 2017' संयुक्त युद्धाभ्यास 1 दिसम्बर से शुरू कर देंगे। इसके लिए यूके आर्मी पाकिस्तान सीमा से लगते पश्चमी राजस्थान के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार यूके सेना के 100 से अधिक सैनिक युद्धाभ्यास 'अजेय वारियर 2017' में भाग लेने के लिए आज सुबह जयपुर पहुंचे। यहां आव्रजन की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सोल्जर्स का दल युद्धाभ्यास स्थल के लिए रवाना हो गया। जयपुर एयरपोर्ट पर विशेष विमान से काफी संख्या में उतरे यूके आर्मी के कमांडोज को देखकर वहां मौजूद यात्री और कर्मचारी भी चौंक गए।
विज्ञापन

महाजन फायरिंग रेंज में करेंगे युद्धाभ्यास

जयपुर एयरपोर्ट पर खड़ा विशेष विमान - फोटो : Amar Ujala
जानकारी के अनुसार भारत और यूके का संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास पश्चिम राजस्थान के बीकानेर जिले में स्थित महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में 1 दिसंबर से शुरु हो रहा है। यूके के आर्मी दल के स्वागत के लिए जयपुर एयरपोर्ट पर विशेष व्यवस्था की गई थीं। यहां भारतीय सेना के अधिकारी एवं जवान मौजूद थे।

गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत और यूके के राजनयिक संबंधों में काफी नजदीकियां आई हैं। दोनों ही देश और इनके प्रधान कई बार संयुक्त रूप से आतंकवाद और इसको पनपाने वाले आकाओं को चेतावनी दे चुके हैं। वहीं आतंकवाद के विरुद्ध संंयुक्त रूप से लड़ने की बात भी कह चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें