मौत अपना बहाना तलाश लेती ही है। मामला राजस्थान के अलवर का है जहां एक व्यक्ति की रविवार को एक हादसे में मौत हो गई।
घटना अलवर के एनईबी थाना इलाके की है। स्थानीय बखतल की चौकी के समीप स्थानीय निवासी श्यामलाल प्रजापत ट्रक की रिपेयरिंग कर रहा था। वह जैक लगाकर इसकी पट्टा कमानी बदल रहा था, तभी जैक फिसल गया और श्यामलाल प्रजापत ट्रक के नीचे दब गया। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।