फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लू व्हेल के फेर में फंसा एक और छात्र, कोहनी से कलाई तक चलाए ब्लेड

Thu, 07 Sep 2017 07:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
पहली स्टेज में जख्मी किया - फोटो : File photo
विज्ञापन
मासूम बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो रहे ब्लू व्हेल गेम के शिकंजे में एक छात्र और आ गया है। इस छात्र ने अपनी कोहनी से कलाई के बीच कई बार ब्लेड चलाए, जिससे उसके हाथ पर कई निशान पड़ गए हैं। छात्र ने एेसा गेम की पहली ही स्टेज के दौरान किया है। हालांकि, समय रहते मामला स्कूल के टीचर्स और परिजनों तक पहुंच गया। सभी ने मुस्तैदी दिखाते हुए मामला को और गंभीर होने से पहले ही रोक लिया।
विज्ञापन


यह मामला जयपुर जिले में हीरापुरा पुलिया से आगे धाबास के एक निजी स्कूल का है। जहां दो-तीन बच्चों ने अपने एंड्रायड मोबाइल फोन पर ब्लू व्हेल गेम डाउनलोड कर लिया। इस गेम की शुरुआती स्टेज में ही इन बच्चों को हाथ की कलाई पर ब्लू व्हेल बनाने का टारगेट मिला।
विज्ञापन

एक ने किया दो बार आत्महत्या का प्रयास, दूसरे को पुलिस मुम्बई से लाई

blue whale - फोटो : blue whale
स्थानीय लोगों के अनुसार ब्लेड से एक बच्चे ने अपने हाथ की कलाई पर कई बार ब्लेड चलाया। लेकिन तभी यह मामला खुल गया और स्कूल टीचर्स तक पहुंच गया। तब बच्चे की काउंसलिंग की गई। उनके परिजनों को भी बताकर निगरानी रखने के लिए कहा गया है, ताकि आगे किसी बच्चे को कोई नुकसान नहीं हो सके।

गौरतलब है कि राजस्थान के जोधपुर और जयपुर में एक छात्र और छात्रा ब्लू व्हेल गेम के शिकंजे में आकर खुद को गंभीर नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर चुके हैं। लेकिन पुलिस और स्थानीय लोगों की मुस्तैदी से दोनों बच्चों को बचा लिया गया।

जयपुर के छात्र को पुलिस मुम्बई से लेकर आई, वहीं जोधपुर की छात्रा ने आत्महत्या के लिए झील में झलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने जब उसे बचाया, तो उसने नींद की गोलियां खाकर दूसरी बार आत्महत्या का प्रयास किया। उसका इलाज चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें