फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले की मदद और फिर वीडियो बना लूट लिया 'सब कुछ'

Sun, 19 Nov 2017 04:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
rape attempt
विज्ञापन
उसने पहले महिला की मदद की, फिर विश्वास में लिया। जब पूरा विश्वास जमा लिया तो एक दिन नशीला पदार्थ पिलाकर ब्लैकमेलिंग का नया खेल शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मामला जयपुर के करधनी थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता की शादी साल 2007 में हुई थी। पति उसके साथ मारपीट करता था ऐसे में वह पति से अलग किराए के मकान में रहने लगी और फिर निजी कम्पनी में काम करने लगी।  

इसी दौरान उसका  सम्पर्क इम्तियाज नाम के व्यक्ति से हुआ। इम्तियाज ने पीड़िता की मदद की और उसे विश्वास में लिया। इम्तियाज उसी कम्पनी में ठेकेदार था, जिसमें पीड़िता काम कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धोखे से पिला दिया नशीला पदार्थ

प्रतीकात्मक तस्वीर
 एक दिन इम्तियाज ने पीड़िता को धोखे से नशीला पदार्थ पिला दिया। बेसुधी की हालत में उसने न केवल पीड़िता का अश्लील वीडियो बना लिया और उससे दुष्कर्म भी किया।

इसके बाद उसने वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर कई बार उससे दुष्कर्म किया। इसी साल जनवरी में पीड़िता की दूसरी शादी करवा दी गई। इम्तियाज को जब इसकी जानकारी मिली तो उसने पीड़िता को धमकाया और संबंध बनाने का दबाव डाला। पीड़िता ने करधनी थाने में मामला दर्ज करवाया है, जिसकी जांच चल रही है।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें