फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर आए युवक ने पुलिसकर्मी पर फेंका मिर्च पाउडर, फिर हुआ ये

Wed, 03 Jan 2018 06:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
युवक को पकड़कर ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उदयपुर में आज दोपहर कलक्‍ट्री पर एक सिरफिरे ने जमकर हंगामा किया। हंगामे के दौरान सिरफिरे ने अपने हाथ में मिर्च पाउर भी पुलिस पर फेंका और एक पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला भी कर दिया। बाद में वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद उसको काबू में लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उदयपुर कलक्ट्री के बाहर धरना समाप्ति के बाद एक युवक हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर आया और हाथ में मिर्च पाउडर उड़ाता हुआ पुलिसकर्मी पर फेंकने की कोशिश की। इस पर वहां मौके पर मौजूद पुलिस जाप्ते ने युवक को पकड़ लिया। उसकी जेब में पुलिस ने दो चाकू भी बरामद किए हैं। युवक ने चाकू के वार से पुलिसकर्मी देवकिशन को घायल भी कर दिया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें