एक कॉलेज छात्रा अपने परिवार से एक छोटी सी बात पर इस कदर नाराज हुई कि उसने खुदकुशी कर ली। छात्रा ने सुसाइड नोट में बॉडी परिवार को न देने की बात भी लिखी है।
मामला अलवर के किशनगढ़बास कस्बे का है। कस्बे में बिजली घर के सामने किराये के मकान में रह रही छात्रा ने सुसाइड नोट लिख फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार छात्रा तिष्टा बीएससी एग्रीकल्चर प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह उसे इस विषय में दिलचस्पी नहीं थी, लेकिन घरवालों के दबाव में उसने इस विषय में एडमिशन ले लिया। इस वजह से तिष्टा कई दिन से डिप्रेशन में चल रही थी। उसने आज मौका देख कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।