फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 साल से फरार आरोपी होटल में काम करते मिला

Sat, 26 Aug 2017 08:30 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चोरी के मामले में 25 साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी केरल में पहचान छिपाकर रह रहा था।
विज्ञापन


मामला अजमेर की अलवर गेट थाना पुलिस का है। अलवर गेट थानाधिकारी हरिपाल सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में 25 साल पहले चोरी करके अब्दुल हमीद फरार चल रहा था। थाने की टीम गठित कर केरल राज्य में भेजा गया। हमीद ने पुलिस से बचने के लिए अपना पुश्तैनी मकान बेच दिया और वहां से 60 किलोमीटर दूर अपना नाम सादुल हमीद बनकर रहने लगा। वह यहां पहाड़ी क्षेत्र की होटल में काम करने लगा। वहां स्थानीय पुलिस के सिपाही की मदद से आरोपी अब्दुल हमीद को गिरफ्तार किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें