फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्टर ने नहीं दिया मिलने का समय,पार्षद समेत भड़के लोग

Wed, 06 Sep 2017 03:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में पुलिस और कर्मचारियों से उलझता कांग्रेसी पार्षद कपिल शर्मा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अपने वार्ड सहित अलवर शहर में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस के पार्षद कपिल राज शर्मा द्वारा अलवर नगर परिषद के सामने दिए जा रहे अनिश्चितकालीन धरने के 25वे दिन जब पार्षद नागरिकों के साथ जिला कलेक्टर को धरना ज्ञापन देने गए तो वहां हंगामा हो गया और हालात तनावपूर्ण हो गए। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस और पार्षद पक्ष के लोगों में हाथापाई की नौबत आ गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पार्षद कपिल राज शर्मा का धरना नगर परिषद के सामने बदस्तूर चल रहा था। धरने को मंगलवार को 25वा दिन हो गया था। ऐसे में कपिल शर्मा के वार्ड के नागरिक आए और जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने के लिए रैली के रूप में पार्षद सहित अन्य कांग्रेसी नेता  कलेक्ट्रेट पहुंचे वहां पर ज्ञापन देने गए लोगों को कलेक्ट्रेट में घुसने नहीं दिया। 

पार्षद कपिल शर्मा ने बताया कि जिला कलेक्टर से 5 जनों के मिलने की स्वीकृति मांगी गई थी जो कि नहीं दी गई और इसी दौरान रैली में साथ आए आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर दिया और कलेक्टर से मिलने की जिद करने लगे । जब कलेक्टर ने मिलने का समय नहीं दिया तो कलेक्टर और  सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। इसी बीच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन एडीएम सिटी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और हंगामा करने वाले लोगों को वहां से खदेड़ने की शुरुआत की जिससे हालात वहां तनावपूर्ण हो गए।
विज्ञापन


जब पुलिस ने उन्हें खदेड़ने शुरू किया तो हाथापाई की नौबत आ गई और जिला कलेक्टर के एक कर्मचारी की शर्ट भी फट गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने कपिल राज शर्मा को हिरासत में लेकर अलवर कोतवाली थाने ले आई जैसे ही इसकी सूचना अन्य कांग्रेसियों को पता चला तो नगर परिषद में प्रतिपक्ष के नेता नरेंद्र मीणा पूर्व न्यास अध्यक्ष जगदीश बेनीवाल प्रदीप आर्य कांग्रेस नेता पवन सैनी सहित अनेक कांग्रेसी कोतवाली पहुंचे और जिला प्रशासन की कार्रवाई का विरोध जताया।
विज्ञापन

पार्षद ने कहा कलेक्टर के आदेशों की कर्मचारी उड़ा रहे हैं धज्जियां

पार्षद समेत जिला कलेक्ट्रेट में हंगामा करते कांग्रेसी कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
इधर, पुलिस हिरासत में लिए गए कपिल राज शर्मा ने बताया कि अलवर शहर में आमजन बुरी तरह त्रस्त हैं। यहां जगह जगह सीवरेज लाइन खुदी हुई है जिसके कारण आमजन को आने जाने में परेशानी हो रही है। यहां शौचालयों का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है जिससे रहना दूभर हो रहा है।

अलवर जिला कलेक्टर विभागीय अधिकारियों को तीन बार अलवर शहर में खोदे गए गड्ढों को भरने और सीवरेज लाइन दुरुस्त करने के निर्देश दे चुके हैं लेकिन यहां के अधिकारी और विभागीय अधिकारी जिला कलेक्टर के आदेशों को भी हवा में उड़ा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने राजकार्य में बाधा डालने के आरोप में पार्षद समेत अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जिसके बाद उन्हें सीधे न्यायालय में पेश किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें