फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: देश के सभी विधानसभा अध्यक्षों का 'गुलाबी नगरी' में सम्मेलन, PM मोदी सहित ये खास शख्सियत भी आमंत्रित

Mon, 02 Jan 2023 03:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान विधानसभा में देश के सभी राज्यों की विधानसभाओं के अध्यक्ष और सचिवों का तीन दिवसीय सम्मेलन 10 से 12 जनवरी तक होने जा रहा है, जिसमें PM नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश भर के विधानसभाओं के अध्यक्ष और सचिवों के सम्मेलन के लिए राजस्थान विधानसभा और प्रशासन के स्तर पर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने सम्मेलन को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित किया है। राजस्थान सरकार के स्तर पर भी सम्मेलन को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के आने की स्वीकृति मिलने का अभी इंतजार है। अगर मोदी आते हैं, तो जयपुर का यह सम्मेलन ऐतिहासिक और भव्य रूप लेगा।

विज्ञापन


राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने बताया, प्रदेश में देश की सभी राज्यों की विधानसभाओं के अध्यक्ष और सचिव का सम्मेलन एक दशक के बाद आयोजित होने जा रहा है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला भी सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। नये साल पर राजस्थान विधानसभा भवन में होने वाले सम्मेलन में सभी सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों को भी निमंत्रण भेजा जा रहा है।

10 जनवरी को सम्मेलन शुरू होगा...
विधानसभा अध्यक्ष और सचिव सम्मेलन का शुभारंभ 10 जनवरी को किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, सीएम अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया का भी उद्घाटन सत्र में सम्बोधन होगा। इसके बाद अगले दो दिन तक सभी विधानसभा अध्यक्ष और सचिव राज्यों की विधानसभाओं के कार्य संचालन, कार्यवाही सहित विधानसभा के अन्य विषयों पर विचार विमर्श और सुझावों का आदान-प्रदान करेंगे। अपने अनुभवों की जानकारी भी साझा करेंगे।
विज्ञापन


राजस्थानी परंपरा से अथितियों का स्वागत और विजिट का प्रोग्राम...
विधानसभाओं के अध्यक्ष और सचिवों के सम्मेलन में आने वाले अतिथियों का राजस्थानी परंपरा से स्वागत किया जाएगा। इसके लिए विधानसभा में तैयारियां चल रही हैं। सम्मेलन खत्म होने के बाद 13 जनवरी को विधानसभा अध्यक्षों और सचिवों को जयपुर शहर के टूरिस्ट प्लेस और अन्य दर्शनीय स्थलों की विज़िट करवाई जाएगी। साथ ही उन्हें सवाईमाधोपुर में टाइगर सफारी भी कराई जा सकती है। इसके लिए भी प्रशासन को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। राजस्थानी मेहमान नवाजी के साथ ही प्रदेश के व्यंजनों का जायका भी मेहमानों को मिलेगा। सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें