फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की मौत पर बवाल, अब इस मांग पर अड़ा समाज

Fri, 29 Sep 2017 04:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
एसपी गौरव यादव के कार्यालय में ज्ञापन सौंपने पहुंचे ओड समाज के लोग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जैसलमेर में नाबालिग युवती की मौत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। युवती की मौत की जांच कराने की मांग लेकर अब उसके समाज के लोग आगे आ गए है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि जैसलमेर के गड़ीसर सरोवर में  गत रविवार को एक नाबालिग युवती की लाश मिली थी। परिजनों के अनुसार, युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। वहीं पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। एसपी गौरव यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस जांच के आधार पर युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात कही थी। 
विज्ञापन


इसको लेकर खासा विवाद चल रहा है। आज ओड समाज ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। आक्रोशित ओड समाज ने निष्पक्ष जांच नहीं होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें