कोटा में आज एसीबी ने कार्रवाई करते हुए सेल टैक्स के डिप्टी कमिश्नर के निजी सहायक जितेंद्र परसवानी को 11000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, तालेड़ा के एक व्यापारी से मिस मैच के मामले में पेनल्टी माफ करने की एवज में आरोपी जितेंद्र ने 15000 रुपए रिश्वत की मांग की थी। आज वह रिश्वत की दूसरी किस्त 11 हजार रुपए लेते धरा गया। इससे पहले बाबू जितेंद्र 4000 की रिश्वत 30 अक्टूबर को ही ले चुका था। आज शेष राशि लेने के लिए जितेंद्र ने परिवादी सुमित जैन को फोन कर सेल टैक्स कार्यालय में बुलाया और उनसे 11000 रुपए लेकर पेंट की जेब में रखे। इशारा मिलते ही एसीबी की टीम ने सीआई विवेक सोनी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।