भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल जाट इन दिनों राजस्थान के दौरे पर हैं। वे जयपुर सहित कई शहरों में जाकर भाजपा सदस्यों को अनुशासन का पाठ पढ़ा रहे हैं। लेकिन महामंत्री के जाने के कुछ घंटे बाद ही भाजपा की हिण्डौन से विधायक राजकुमारी और करौली सांसद मनोज राजौरिया आपस में भिड़ गए।
दरअसल कलेक्ट्रेट परिसर में हुई समीक्षात्मक बैठक में हिंडौन विधायक राजकुमारी जाटव ने सांसद पर कई आरोप लगाए। यहीं नही विधायक ने अर्मायदित भाषा का उपयोग करते हुए सांसद से यहां तक कह दिया कि 'तू हिंडौन आ तेरे बाल नोंच लूंगी'।
विधायक राजकुमारी यहीं नहीं रुकीं उन्होंने यहां तक कहा कि सांसद डॉ. मनोज राजोरिया चोरों के दलाल हैं। मौके पर लोग देखते ही रह गए।