फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में गलत सवाल पूछे तो छात्रों ने ये किया...

Mon, 15 May 2017 04:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
छात्रों का विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्थान विश्वविद्यालय की बीबीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा में आए कथित गलत सवालों को लेकर छात्रों ने सोमवार को विश्वविद्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


प्रदर्शन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आह्वान पर किया गया। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। छात्रों ने बोनस अंकों की भी मांग की।

दरअसल बीबीए सैकंड ईयर की परीक्षा में आए प्रश्नपत्र में कई सवाल पाठ्यक्रम से बाहर आए थे। छात्रों का कहना है कि ये सवाल या तो गलत थे या फिर कोर्स से बाहर से आए थे। इसे लेकर छात्रों ने परीक्षा के दौरान भी अपनी आपत्ति दर्ज करवाई थी। प्रशासन ने किसी तरह का जवाब नहीं दिया। अब छात्रों में इसे लेकर रोष व्याप्त हो गया है। छात्रों की मांग है कि या तो ये सवाल हटाए जाएं या फिर इन सवालों को लेकर बोनस अंक दिए जाए। विवि यदि कोई कदम नहीं उठाता है तो फिर व्यापक रूप से विरोध किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें