फाइल फोटो: परीक्षा देते विद्यार्थी
- फोटो : PTI
देश के जाने माने इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट्स में प्रवेश चाहने वाले विद्यार्थियों के लिए जेईई मेन 2017 दो अप्रेल को होगी।
जेईई मेन 2017 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र मंगलवार से मिलना शुरू हो जाएंगे। प्रवेश पत्र सीबीएसई की साइट से डाउनलोड किए जा सकते है। इसके लिए साइट पर जाकर जेईई प्रवेश फार्म पर दिए लिंक पर अपना जेईई रजिस्ट्रेशन नम्बर तथा जन्म तारीख भरनी होगी। इससे प्रवेश पत्र जेनरेट हो जाएगा। जिसे डाउनलोड करना होगा। राजस्थान में जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर समेत पूरे देश में सौ से ज्यादा शहर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।