फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां शुरू हुई Book Exhibition , मिले रहे आॅफर भी

Mon, 25 Sep 2017 03:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन करते अतिथि
विज्ञापन
किताबों से अच्छा मनुष्य का जीवन में और कोई मित्र नहीं होता। इसका कारण है कि किताबों से हमें बहुत सी बातें सीखने को मिलती हैं। यह कहना है वरिष्ठ साहित्यकार, लेखक और अमेरिका से प्रकाशित होने वाली मुखपत्रिक विश्वा के संपादक रमेश जोशी का।
विज्ञापन


जोशी ने कल सीकर जिला पुस्तकालय में नेशनल बुक ट्रस्ट की ओर से भारत सरकार के सहयोग से लगाई गई लोकायत पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संचार क्रांति के इस दौर में पुस्तकों का महत्व आज भी बरकरार है। कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार एडवोकेट मदन लाल शर्मा और पूर्व प्राचार्य भगवान सिंह झाझड़िया ने भी विचार व्यक्त किए। प्रदर्शनी के संयोजक जुगल किशोर शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि पुस्तकों के प्रति आमजन में रुचि बढ़ाने के लिए जिला स्तर पर पुस्तक प्रदर्शनी लगाई जा रही है। इसमें पुस्तकों की खरीद को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष छूट भी दी जा रही है। प्रदर्शनी सुबह 10 से रात आठ बजे तक लगाई जा रही है, जिसमें प्रवेश निशुल्क रहेगा। कार्यक्रम में जिला पुस्तकालय के अध्यक्ष चंद्र सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें