उदयपुर शहर में स्थित फतेहसागर झील में बुधवार देर शाम एक बीएमडब्लयू कार डूब गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा रात्रि करीब दस बजे हुआ। दरसल कार अनियंत्रित होकर झील के जिस हिस्से से गिरी है वहां की रेलिंग पिछले करीब एक वर्ष से टूटी हुई है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि कार चालक नशे में था इसलिए वह कार पर नियंत्रण नहीं रख सका। जिस व्यक्ति की मौत हुई है उसका नाम विकास मोदी बताया जा रहा है और वह सोजत का निवासी थी। विकास मोदी एक व्यवसायी है। जो व्यक्ति कार चला रहा था वह मृतक का साला है। हादसे के बाद कार चालक को तो बचा लिया गया लेकिन जब तक विकास मोदी को अस्पताल ले जाया गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।