सदन में आज प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी के वायरल वीडियो पर सुबह से ही जमकर हंगामा हुआ। इसके चलते सदन की कार्रवाई दो बार स्थगित करनी पड़ी।
शाम को जब सदन में मुख्यमंत्री अपना वक्तव्य देने के लिए खड़ी हुई तो विपक्ष ने हंगामा कर दिया। इस पर राजे ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा, जिसकी वजह से वो हंगामा कर रही है। मुख्यमंत्री के भाषण के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी।